Search

धोनी का कीमती विकेट मिलना सपना सच होने जैसा : आवेश खान

Mumbai : IPL-2021 शुरू हो चुका है. दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच भी हो चुका है. इसमें दिल्ली ने चेन्नई को हरा दिया. वहीं दिल्ली टीम के गेंदबाज आवेश खान टीम की जीत के साथ-साथ धोनी को आउट करने से भी काफी खुश हैं. तेज गेंदबाज आवेश खान ने कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल के पहले मैच में भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का कीमती विकेट उनके लिये बरसों से संजोया सपना सच होने जैसा था.

इंदौर के रहने वाले हैं आवेश खान

आवेश खान इंदौर के रहने वाले हैं. 24 वर्षीय आवेश ने मैच में धोनी और दक्षिण अफ्रीका के फाफ डु प्लेसी के विकेट लिये. दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को उस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को सात विकेट से हराया. आवेश ने कहा, तीन साल पहले मुझे माही भाई का विकेट लेने का मौका मिला था, लेकिन किसी ने कैच ही छोड़ दिया. अब मेरा सपना पूरा हो गया और मैं बहुत खुश हूं. उन्होंने काफी वक्त से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला था तो हमने उन पर दबाव बनाने की रणनीति अपनाई और उसी वजह से मैं उनका विकेट ले सका.

पहले मैच में अपने परफॉरमेंस से खुश हूं

आवेश ने कहा कि पहले मैच में अपने परफॉरमेंस से मैं खुश हूं और मेरे कीमती विकेट लेने से टीम जीत गई, इससे और भी खुशी हुई. साथ ही कहा कि मैने माही भाई और डु प्लेसी के विकेट लेकर जीत की नींव रखी. ऋषभ ने मेरी हौसलाअफजाई की और मैच का दूसरा ओवर दिया. मैंने उसी ओवर में विकेट लिया. डु प्लेसी अच्छे बल्लेबाज हैं और वे टिक जाते तो मुश्किल हो सकती थी. अपने फिटनेस के बार में उन्होंने कहा कि मैंने इस पर बहुत काम किया है. पांच किलो वजन किया है. फेवरिट चीजें नहीं खाई. विशेषज्ञों से भी सलाह ली.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//