Search

 
 
 

सभी वर्गों का मिल रहा भरपूर समर्थन : मनीष जायसवाल

 
Hazaribagh:  हज़ारीबाग लोकसभा क्षेत्र के राजग प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने आजसू पार्टी के लोकसभा प्रभारी सह हज़ारीबाग जिला अध्यक्ष विकास राणा के बंशीलाल चौक स्थित आवास पर मुलाकात की. इस दौरान लोकसभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा की गयी. मौके पर मौजूद राजग नेताओं ने कहा कि आजसू पार्टी और भारतीय जनता पार्टी गठबंधन के उम्मीदवार मनीष जायसवाल इस बार रिकॉर्ड वोट से चुनाव जीतेंगे. वही मनीष जायसवाल ने कहा कि पूरे लोकसभा क्षेत्र में आजसू कार्यकर्ताओं का भरपूर साथ मिल रहा है. हज़ारीबाग लोकसभा सीट जीतकर नरेंद्र मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाना है. राजग उम्मीदवार ने दावा किया कि उन्हें अपने लोकसभा क्षेत्र से सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है. इसे भी पढ़ें-पीएम">https://lagatar.in/pm-welcome-in-jharkhand-but-he-will-have-to-answer-four-questions-supriyo/">पीएम

का झारखंड में स्वागत, मगर उन्हें चार सवालों के जवाब देने ही होंगे : सुप्रियो

पांच लाख वोटों से चुनाव जीतेंगे मनीष जायसवाल : विकास राणा

वहीं आजसू पार्टी के लोकसभा प्रभारी सह हज़ारीबाग जिला अध्यक्ष विकास राणा ने कहा कि इस बार के चुनाव में पिछले सभी रिकॉर्ड टूटेंगे. पांच लाख से ज्यादा वोट से मनीष जायसवाल चुनाव जीतेंगे. पिछले 55 दिनों में राजग उम्मीदवार मनीष जायसवाल जितने गांवों का भ्रमण कर जनसंपर्क किया है उतने गांवों का भ्रमण किसी भी प्रत्याशी ने आज तक नहीं किया. आजसू नेता ने कहा कि हज़ारीबाग लोकसभा क्षेत्र की जनता के दिल में मनीष जायसवाल बैठे हैं, जिनकी जीत सुनिश्चित है. मौके पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रंजीत सिन्हा, केन्द्रीय सचिव सह लोकसभा प्रभारी परमेश्वर महतो, केन्द्रीय सदस्य आनन्द सिंह, मनीष जायसवाल के मिडिया प्रभारी रंजन चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष अजय कुमार, महिला मोर्चा की संगीता बारला, सुहानी एक्का, विवेक कुमार राणा, आफताब आलम, राजू प्रसाद, जितेन्द्र कुमार, धीरेन्द्र सिंह, मो यूनुस हुसैन गुड्डू सहित अन्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-पतन">https://lagatar.in/90s-was-the-period-of-decline-english-media-never-told-the-suffering-of-bihar-harivansh/">पतन

का दौर था 90 का दशक, अंग्रेजी मीडिया ने बिहार की पीड़ा कभी नहीं बताई- हरिवंश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही