Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाघरा : स्टेशन पर रेल टेका शुरू, पटरी पर बैठे 3000 लोग, प्रशासन चाक चौबंद

Advertisement
Advertisement
Ghaghra Railway Station (Ajay Singh) : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आदिवासी कुड़मी समाज ने घाघरा स्टेशन पर बुधवार की सुबह नौ बजे से रेल टेका शुरू कर दिया है. रेलवे ट्रैक पर लगभग तीन हजार लोग खड़े होकर रेल परिचालन ठप कर दिया है. कुड़मी समाज के लोग अप और डाउन रेल ट्रैक पर जमे हुए हैं. आदिवासी कुड़मी समाज के लोगों ने अपनी पुरानी मांगो को लेकर प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की. उल्लेखनीय है कि कुड़मियों को अनुसूचित जन जाति एवं कुड़माली भाषा को आठवीं सूची में शामिल करने के लिए आदिवासी कुड़मी समाज अर्से से मांग कर रही है. गत वर्ष भी अपनी मांगो को लेकर पश्चिम बंगाल के कुड़मी संगठनों ने खेमाशोली स्टेशन में रेल टेका-डहर छेंका आंदोलन चलाया था. इससे कई दिनों तक रेल व सड़क पर परिचालन पूरी तरह ठप्प हो गया था. इसे भी पढ़ें : पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-accused-of-murdering-wife-absconds-from-police-custody-6-policemen-suspended/">पाकुड़

: पत्नी की हत्या का आरोपी पुलिस हिरासत से फरार, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

आम जन-जीवन अस्त-व्यस्त

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Ghaghra-Andolan.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था. हालांकि बाद में आश्वासन मिलने पर आंदोलन समाप्त कर दिया गया था, लेकिन मांगें आज तक पूरी नहीं की गई. इस कारण पुनः आंदोलन 20 सितंबर से शुरू किया गया है. यह आंदोलन झारखंड के नीमडीह व मुरी स्टेशन में भी किया जा रहा है. मौके पर विधि व्यवस्था को लेकर रेल प्रशासन के साथ पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारी के अलावा भारी संख्या में महिला एवं पुलिस बल मौजूद है. उपस्थित अधिकारियों ने आंदोलन कर रहे समाज के नेताओं से आंदोलन को खत्म करने के लिए वार्ता कर रहे हैं. फिलहाल कुड़मियों का आंदोलन जारी है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-rail-operations-normal-at-neemdih-station-agitators-stopped-on-the-way/">चांडिल

: नीमडीह स्टेशन पर रेल परिचालन सामान्य, रास्ते में ही रोके गए आंदोलनकारी

समाज के लोगों ने नृत्य कर मनोरंजन किया

[caption id="attachment_762872" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Ghaghra-Andolan-Nrity.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> ट्रैक पर ही नाच-गान करते कुड़मी समाज के लोग.[/caption] कुड़मी समाज के लोगों ने रेलवे ट्रैक के पास कुड़माली गीतों गाकर और नृत्य कर आंदोलन में शामिल लोगों का मनोरंजन भी कर रहे हैं. लोगों ने मांदर के थाप पर नाच गान कर रहे हैं. कुड़मी समाज के लोगों के अलावा अन्य समाज के लोग भी इस आंदोलन में शामिल हुए हैं. अभी भी लगातार लोगों का आना जारी है. कई लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि इसका विरोध समाज के लोग कर रहे हैं. समाज के लोगों के मुताबिक यह लड़ाई सरकार से है. स्थानीय पुलिस प्रशासन हमारा सहयोग करे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही