Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुमला: घाघरा में कंप्यूटर इंजीनियर ने फंदे से लटक कर दी जान

Gumla: घाघरा थाना प्रखंड मुख्यालय स्थित पाकर टोली रोड के कंप्यूटर इंजीनियर गौतम भगत, 24 वर्ष, ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. घटना मंगलवार की है. मृतक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बॉबी भगत का बड़ा पुत्र है. पिता योगेंद्र भगत ने बताया कि वह चंडीगढ़ में रहकर इंजीनियरिंग का पढ़ाई करने के बाद कई नौकरी छोड़कर वर्तमान में अपने घर में ही रह रहा था. मंगलवार को घटना के दिन वह अपने कमरे का दरवाजा बंद कर सो रहा था. बताया कि बॉबी जब कांग्रेस पार्टी के नारी न्याय सदस्य सम्मान कार्यक्रम से शाम करीब 6 बजे घर लौटी तो उस समय गौतम के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था. दरवाजा तोड़कर देखा तो वह कमरे में लगे लोहे के पाइप के सहारे फंदे से झूल रहा था. इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी. बता दें कि गौतम इंजीनियरिंग करने के बाद कई देशों में जाकर कंप्यूटर से संबंधित सेमिनार में हिस्सा भी लिया था. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इसे भी पढ़ें –  दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-assembly-elections-poster-war-between-aap-and-bjp-electoral-hindu-vs-electoral-muslim/">दिल्ली

विधानसभा चुनाव : आप और भाजपा में पोस्टर वॉर, चुनावी हिंदू बनाम चुनावी मुसलमान

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही