Search

 
 
 

'गजनी' एक्ट्रेस असिन ने पति संग तलाक पर तोड़ी चुप्पी, तलाक की खबरों को बताया अफवाह

 
Lagatar Desk: फिल्म `गजनी`, `रेड्डी` ,‘हाउसफुल 2’, ‘बोल बच्चन’ जैसी फिल्मों में काम कर एक्ट्रेस असिन ने खूब नाम कमाया. एक बार फिर एक्ट्रेस चर्चा में हैं. इस बार उनकी चर्चा उनकी फिल्मों को लेकर नहीं बल्कि उनकी निजी जिंदगी को लेकर हो रही. कुछ दिनों से एक्ट्रेस की तलाक की खबरें सामने आ रही हैं. कहा जा रहा है कि जल्द ही एक्ट्रेस अपने पति राहुल से तलाक लेंगी. बता दें कि कुछ दिनों पहले असिन ने अपने इंस्टाग्राम से अपने पति की तस्वीरें डिलीट कर दी थी. जिसके बाद से ही उनके तलाक की खबर चर्चा में हैं.
 

तलाक की अफवाहों पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Untitled-1-68.jpg"

alt="" width="600" height="400" />
वहीं तलाक की अफवाहों के बीच एक्ट्रेस ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए इन खबरों को खारिज किया. सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्होंने बताया कि इस वक्त वो अपने पति के साथ गर्मी की छुट्टियां मना रही हैं. साथ ही एक्ट्रेस ने तलाक की खबरों को बेसलेस बताया. बता दें कि एक्ट्रेस ने साल 2016 में माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर राहुल से शादी की थी. वहीं अगर एक्ट्रेस के फिल्मी करियर की बात करें को उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया. ‘रेडी’, ‘हाउसफुल 2’, ‘बोल बच्चन’, ‘गजनी’, ‘खिलाड़ी 786’, जैसी कई फिल्मों में काम किया.
इसे भी पढ़ें: चेन्नई">https://lagatar.in/chennai-sessions-court-extends-tamil-nadu-minister-senthil-balajis-judicial-custody-till-july-12/">चेन्नई

सत्र न्यायालय ने तमिलनाडु के मंत्री सेंथिल बालाजी की न्यायिक हिरासत 12 जुलाई तक बढ़ा दी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही