Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : मॉडल स्कूल के कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम रहा शत प्रतिशत

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : झारखंड अधिविध परिषद द्वारा मंगलवार को मैट्रिक का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया. घाटशिला मॉडल स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा. इस संबंध में जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण कुमार पाल तथा शिक्षक अरुप कुमार महाकुड ने संयुक्त रूप से बताया कि काफी कम संसाधन के बावजूद परीक्षा परिणाम काफी संतोषजनक रहा. विद्यालय के सुबोदीप मांझी ने 89.60 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है. सुबोदीप को कुल 449 अंक मिले है. जबकि प्राची महतो  86.80 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही, उसे कुल 433 अंक मिला है. जबकि सृष्टि गुप्ता को 80.80 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए है और वह तीसरे स्थान पर रही. शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विद्यालय से कुल 15 बच्चों को परीक्षा में शामिल होना था, इसमें से एक छात्र अनुपस्थित था. 14 छात्रों में 13 छात्र प्रथम श्रेणी तथा एक छात्र द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया:">https://lagatar.in/chakulia-shreya-songiri-became-state-topper-by-scoring-98-percent-in-10th/">चाकुलिया:

10वीं में 98 प्रतिशत अंक लाकर श्रेया सोनगिरी बनी स्टेट टॉपर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही