Search

घाटशिला : ग्राम सभा में बिजली-पानी सहित 100 योजनाओं को किया गया सूचीबद्ध

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : कोकपाड़ा नरसिंहगढ़ पंचायत भवन में बुधवार को ग्राम सभा का आयोजन ग्राम प्रधान वासुदेव सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई. ग्राम सभा में पानी, बिजली, सड़क, मनरेगा, जल मीनार, स्ट्रीट लाइट आदि लगभग एक सौ योजनाओं को सूचीबद्ध किया गया. इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि वर्ष 2021-22 में काफी कम काम हुआ है. इस पर मुखिया बिलासी सिंह ने बताया कि जितना फंड आया था उस हिसाब से योजनाएं ली गई थी साथ ही वर्ष 2021-22 में पंचायत चुनाव था जिसके कारण काम कम हो पाया. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-ashish-munda-and-anil-munda-manki-were-elected-in-the-meeting/">चाकुलिया

: बैठक में आशीष मुंडा और अनिल मुंडा मानकी चुने गये
इस वर्ष 2022-23 में अच्छा काम होने की पूरी उम्मीद है. ग्राम सभा में मनरेगा में काम नहीं होने का भी मामला उठाया गया. मौके पर मुख्य रूप से पंचायत सचिव सुनीता सिंह, उप मुखिया गुरुपद महतो, वार्ड सदस्य शुभाशीष साहू, जगती री, जल सहिया कविता साहू सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp