Search

 
 
 

Ghatshila : तीन माह से नहीं मिला 108 एंबुलेंस के कर्मियों को वेतन

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : सड़क दुर्घटना एवं बीमार मरीजों को निशुल्क अस्पताल तक पहुंचाने के लिए सरकार द्वारा शुरू किया गया 108 एंबुलेंस के हड़ताल से आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस संबंध में 108 एंबुलेंस के कर्मचारी ने बताया कि सरकार के द्वारा 3 माह से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है इसके अलावा पीएफ तथा ईएसआईसी के लाभ से वंचित रखा गया. भारत सरकार द्वारा निर्धारित मानदेय सहित अन्य मांग को लेकर 108 एंबुलेंस के चालक तथा कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. एमजीएम अस्पताल में 108 एंबुलेंस के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन पर बैठे हैं. निजी एंबुलेंस से मरीज को लेकर जमशेदपुर जाने में कम से कम 2000 रुपया भुगतान करना पड़ता है. ऐसे में आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को निजी एंबुलेंस से बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर जाना पड़ रहा है. [caption id="attachment_963553" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/10/Ambulance.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> अनुमंडल अस्पताल में खड़ा 108 एंबुलेंस.[/caption] इसे भी पढ़ें : Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-along-with-durga-dasai-dance-also-ended/">Ghatshila

: दुर्गा पूजा के साथ ही दसाई नृत्य का भी हुआ समापन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही