Search

 
 
 

घाटशिला : माॅडल स्कूल के 10वीं पास छात्रों को नहीं मिल रहा टीसी

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : मॉडल स्कूल के 10वीं पास के छात्र-छात्राओं ने स्कूल का टीसी नहीं देने से नाराज विद्यार्थियों ने शनिवार को भाजपा नेत्री रत्ना मिश्रा के नेतृत्व में प्रखंड कार्यालय पहुंचकर एडीएम नंद किशोर लाल से शिकायत की. मौके पर पार्षद हेमंत मुंडा, बीडीओ सबिता टोपनो, सीओ सदानंद महतो, मुखिया बिलासी सिंह भी उपस्थित थे. विद्यार्थियों ने एडीएम से कहा कि मॉडल स्कूल नरसिंहगढ़ प्लस टू भवन में चलता है. इसे भी पढ़ें : नेशनल">https://lagatar.in/jharkhand-ki-postcard-premiered-on-national-geographic-india/">नेशनल

ज्योग्राफिक इंडिया पर हुआ ”झारखंड के पोस्टकार्ड” का प्रीमियर

मध्याह्न भोजन के लिए जाते हैं कस्तूरीबाई जयहिंद बालिका विद्यालय

मध्याह्न भोजन के लिए कस्तूरीबाई जयहिंद बालिका विद्यालय जाना पड़ता है. 10वीं पास करने के बाद भी हमलोगों को टीसी नहीं मिल रहा है. शिक्षकों की कमी है. टीसी नहीं मिलने के कारण अन्य विद्यालयों में नामांकन नहीं हो पा रहा है. विद्यार्थियों ने टीसी दिलाने को गुहार लगाई. एडीएम नंद किशार लाल ने दूरभाष पर बीईईओ से बात की और मामले की जानकारी ली. उन्होंने छात्रों एवं जनप्रतिनिधियों से कहा कि वे सोमवार को इस मामले को लेकर उपायुक्त से बात करेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही