Search

 
 
 

Ghatshila : सर्पदंश से 11 वर्षीय किशोर चंदन महतो की मौत

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) :  थाना क्षेत्र के बासाडेरा गांव के 11 वर्षीय किशोर चंदन महतो की मौत शुक्रवार को सर्पदंश से हो गई. घटना के संबंध में मृतक के पिता लकी चरण महतो एवं माता नियति महतो ने बताया कि चंदन रात में घर के अंदर खटिया पर सोया हुआ था अचानक पहाड़ी चित्ती सांप ने काट लिया. सुबह लगभग 4 बजे पता चला की चंदन को सांप काट लिया है. इसे भी पढ़ें :  किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-the-red-soil-of-guwa-mine-is-causing-damage-to-the-forest-and-environment/">किरीबुरु

: गुवा खदान की लाल मिट्टी जंगल व पर्यावरण को पहुंचा रही नुकसान
उसी समय वह पहाड़ी चित्ती सांप खटिया से उतर कर नीचे जा रहा था, चंदन को अचेतावस्था में पड़ोसी की मदद से बाइक पर लेकर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. अनुमंडल अस्पताल की चिकित्सक डॉ कुमुदिनी सरदार ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. सूचना पर घाटशिला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली एवं शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसे भी पढ़ें :  आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-five-day-workshop-at-nit-from-august-30/">आदित्यपुर

: एनआईटी में पांच दिवसीय कार्यशाला 30 अगस्त से
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही