Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : पुखुरिया में मनाई गई ओल गुरु पंडित रघुनाथ मुर्मू की 118वीं जयंती

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाट​शिला के पुखुरिया गांव में पंडित रघुनाथ मुर्मू मेमोरियल क्लब की ओर से शुक्रवार को गुरु गोमके पंडित रघुनाथ मुर्मू की 118वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई. समारोह के पूर्व नाइके गुरु चरण हांसदा के द्वारा पूजा अर्चना किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में विधायक रामदास सोरेन कार्यक्रम में शामिल हुए. क्लब के द्वारा पारंपरिक रीति रिवाज के अनुसार पैर धुलाकर उनका स्वागत किया गया. इसके बाद विधायक सहित अन्य अतिथियों ने ओल गुरु पंडित रघुनाथ मुर्मू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. मौके पर विधायक ने कहा कि ओलचिकी लिपि की पढ़ाई प्राथमिक विद्यालय से लेकर कॉलेजों में शुरू करने को लेकर राज्य सरकार प्रयासरत है. बहुत जल्द सभी विद्यालयों में ओलचिकी लिपि से पढ़ाई शुरू कराई जाएगी. इसे भी पढ़ें : एक्सआईएसएस">https://lagatar.in/convocation-on-saturday-in-xiss-11-will-get-gold-medal/">एक्सआईएसएस

में शनिवार को दीक्षांत समारोह, 11 को मिलेगा गोल्ड मेडल

विदेश में पढ़ सकेंगे आदिवासी छात्र-छात्राएं

इसके साथ ही साथ उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि आदिवासी छात्र-छात्राओं को विदेशों में पढ़ाई करने के लिए सरकार योजना शुरू कर दी है. कई बच्चे विदेशों में अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे हैं. इसके अलावा आदिवासी समाज के हित में की जा रही योजनाओं के संबंध में उन्होंने लोगों को जानकारी दी. अन्य अतिथियों ने भी अपने-अपने विचार प्रकट किए. क्लब के सदस्यों ने बताया कि शाम में आदिवासी नृत्य तथा संताली ड्रामा का आयोजन किया गया है. मौके पर मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि जगदीश भगत झामुमो जिला कोषाध्यक्ष काली पद गोराई प्रमुख सुशीला टुडू, उपप्रमुख गोपाल कृष्ण अग्रवाल, मुखिया पार्वती मुर्मू, ग्राम प्रधान बंकिम चंद्र टुडू, बरेन चंद्र टुडू, प्रवीण मुर्मू, मंगल मुर्मू, मोहन मुर्मू, दिनेश मंडी, जामीन टुडू, दुर्गा चरण टुडू, भुजंग टुडू सहित काफी संख्या में झामुमो नेता एवं ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-villagers-handed-over-letter-to-dr-vijay-singh-gagarai-for-road-construction/">चक्रधरपुर

: सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणों ने डॉ. विजय सिंह गागराई को सौंपा पत्र
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही