Search

 
 
 

घाटशिला : मत्स्य पालन के लिए 12 सरकारी तालाबों की होगी नीलामी

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला प्रखंड के 12 सरकारी तालाबों की निलामी तीन सालों के लिए किया जायेगा. इसको लेकर 10 एवं 15 मई को जिला मतस्य कार्यालय जमशेदपुर में डाक की प्रक्रिया होगी. 10 मई को होने वाले डाक प्रक्रिया में जो लाभुक भाग नहीं ले सकेंगे, वही 15 मई को भाग लेंगे. जिला मतस्य विभाग से जारी निर्देश के अनुसार इनमें घाटशिला प्रखंड के काशपानी तालाब, दाड़ीसाई बांध, सालबनी तालाब, चन्द्ररेखा तालाब टू, काकड़ीशोल तालाब, सोरोडाबर तालाब, बड़ामुड़ा तामकपाल तालाब वन एवं टू, काकड़ीशोल तालाब, हिरागंज तालाब, मकरा कालापाथर तालाब, खरसती तालाब एवं झारबेड़ा तालाब शामिल है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-jharkhand-bachao-morcha-takes-out-rally-against-sand-smuggling-protests/">किरीबुरू

: झारखण्ड बचाओ मोर्चा ने बालू तस्करी के खिलाफ निकाली रैली, किया प्रदर्शन

तालाब पर मंडरा रहा सुखने का खतरा होगा समाप्त 

इन 12  तालाबों की निलामी के लिए सुरक्षित राशि अलग-अलग निर्धारित की गई है. निलामी के लिए न्यूनतम राशि 680 एवं अधिकतम राशि 8800 रुपये रखी गई है. विभाग के आदेशानुसार डाक में हिस्सा लेने के पूर्व सुरक्षित राशि का 10 प्रतिशत जमा करना होगा. तालाब लेने वाले निलामकर्ता तीन साल तक उसमें मछली पालन कर रोजगार कर सकते है. हालांकि पिछले कई सालों से तालाब की निलामी नहीं हो पा रही थी. लेकिन इस बार विभाग की ओर से तालाब की निलामी किये जाने से जहां तालाब पर मंडरा रहा सुखने का खतरा समाप्त होगा, वहीं कई लोगों को रोजगार भी मिलेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही