Search

 
 
 

घाटशिला : समारोह पूर्वक मनाई गई विभूतिभूषण बंद्योपाध्याय की 129वीं जयंती

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : बंगाल के प्रख्यात साहित्यकार विभूतिभूषण बंद्योपाध्याय की 129वीं जयंती विभूति स्मृति सांसद कॉलेज रोड के द्वारा मंगलवार को समारोह पूर्वक मनाई गई. उनकी प्रतिमा पर विधायक रामदास सोरेन, आईसीसी कंपनी के कार्यपालक निदेशक एसएस सेठी सहित आम व खास लोगों ने माल्यार्पण कर नमन किया. विभूति मंच पर झाड़ग्राम तथा खड़गपुर के कलाकारों ने भरतनाट्यम एवं बांग्ला संगीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्र मुक्त कर दिया. इसके पश्चात विभिन्न क्षेत्र से आए साहित्यकारों के बीच साहित्य सम्मेलन का आयोजन किया गया. जयंती के अवसर पर शाम को स्थानीय कलाकार अंजना दास ग्रुप के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-strokes-and-thoughts-wise-organized-under-satrang-at-karim-city-college/">जमशेदपुर

: करीम सिटी कॉलेज में सतरंग के तहत आयोजित हुआ “स्ट्रोक्स एवं विचारवार”

घर को देखने पहुंचते है पर्यटक

बता दें कि विभूतिभूषण बंद्योपाध्याय की कर्मभूमि घाटशिला रही है. उन्होंने यहां के मनोरम वादियों के बीच कई उपन्यास तथा नाटक लिखा है. घाटशिला की पहचान भी विभूति बाबू से जुड़ी है. बंगाल के जो भी पर्यटक यहां आते हैं एक बार विभूतिभूषण बंद्योपाध्याय का आवास तथा लाइब्रेरी को देखने जरूर आते हैं. मौके पर मुख्य रूप से अध्यक्ष डीपी मुखर्जी, भाजपा नेत्री सुनीता देवी सोरेन, मुखिया पार्वती मुर्मू, कल्पना सोरेन, सत्यजीत सीट, मृणाल कांति विश्वास, असित वरण हुई, अनूप दत्त, धनंजय माझी, जगदीश भगत, काजल डान शाहिद काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही