Search

 
 
 

घाटशिला : दामपाड़ा क्षेत्र में 14 हाथियों ने शनिवार की देर रात मचाई तबाही

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला प्रखंड अंतर्गत दामपाड़ा क्षेत्र में 14 हाथियों ने रविवार को तबाही मचाना शुरू कर दिया है. शनिवार की देर रात में अचानक हाथियों का झुंड लुपुंगडीह, बिरबाद, बांकी व लेदा मौजा में प्रवेश कर गया. इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गयी. देखते ही देखते धान की फसलों को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया. कुछ घरों को भी नुकसान पहुंचाया है. फसलों को बचाने के लिए किसान रतजगा कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-former-cm-raghuvar-gave-new-year-wishes-to-the-people-of-jharkhand/">जमशेदपुर

: पूर्व सीएम रघुवर ने झारखंड वासियों को दी नववर्ष की शुभकामनाएं
रविवार की देर शाम तक समाचार लिखे जाने तक दिन में हाथियों ने दुबराजपुर के निकट जंगल में डेरा डाल दिया है. घटना की सूचना मिलने पर जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने वन विभाग को किसानों को हुई क्षतिपूर्ति हेतू त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. जिला परिषद सदस्य मुर्मू ने ग्रामीणों से हाथियों के निकट नहीं जाने की अपील की है. वहीं बांकी के मुखिया फागु सोरेन प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर किसानों को हुए नुकसान का आंकलन करने में जुटे हुए हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही