Search

 
 
 

घाटशिला : 27 को पहुंचेगी भारतीय प्रशासनिक सेवा की 14 सदस्यीय टीम

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला प्रखंड मुख्यालय सभागार में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव ने विभिन्न विभागों के पदाधिकारी व कर्मचारी के साथ आवश्यक बैठक की. बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि 27 अगस्त को प्रशिक्षण सत्र को लेकर भारतीय प्रशासनिक सेवा की 14 सदस्यीय टीम घाटशिला आ रही है. इसके लिए सभी विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मचारी पूरी तैयारी कर लें. प्रशिक्षण के दौरान किसी भी विषय पर जानकारी मांग सकते हैं. इसके लिए सभी विभाग अपनी तैयारी पूरी कर लें. बैठक के संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि आईएएस अधिकारियों का डुमरिया के लखाईडीह में प्रशिक्षण लेना था. संभवत सुरक्षा की दृष्टि को ध्यान में रखते हुए इसमें बदलाव किया गया है. इसे भी पढ़ें : इंडिया">https://lagatar.in/ranchi-number-one-among-east-zone-cities-in-india-smart-city-award-contest/">इंडिया

स्मार्ट सिटी अवार्ड कॉन्टेस्ट में ईस्ट जोन के शहरों में रांची नंबर वन
डुमरिया के स्थान पर घाटशिला को चिन्हित किया गया है. यहां 27 अगस्त से 3 नवंबर तक 14 आईएएस प्रशिक्षण लेंगे. इसके लिए सुरक्षित ग्रामीण क्षेत्र एवं जनजातीय बहुल क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए कलचिती पंचायत के बुरुडीह एवं अन्य गांवों को चिन्हित किया गया है. यहां के पंचायत, स्कूल, आंगनबाड़ी, अस्पताल, विकास योजनाएं, रहन-सहन, जागरूकता आदि के संबंध में पूरी जानकारी रखने पर चर्चा की गई है. बैठक में अंचलाधिकारी राजीव कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आरएन सोरेन, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी संतोष कुमार, कल्याण पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना की परीक्षिका सहित मुखिया पंचायत सचिव आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही