Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : पावड़ा में 14 वर्षीय नाबालिग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला थाना क्षेत्र के पावड़ा गांव निवासी मानिक सीट की 14 वर्षीय पुत्री सोमवार सुबह घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आनन-फानन में परिवार के लोगों ने उसे अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलते हैं घाटशिला थाना की पुलिस अस्पताल पहुंचकर मृतका के पिता मानिक सीट से घटना के संबंध में जानकारी ली. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-devotees-faith-will-be-seen-in-chadak-puja-and-fair-in-dindli-shiva-temple/">आदित्यपुर

: दिंदली शिव मंदिर में चड़क पूजा और मेले में दिखेगी भक्तों की आस्था
मानिक सीट ने बताया कि वह टेलरिंग का काम करता है. सुबह बेटी ही नाश्ता दी. नाश्ता करने के बाद काम पर चला गया. पत्नी जेसी स्कूल में मिड डे मील का खाना बनाने चली गई. बड़ा बेटा एयरटेल ऑफिस में काम करता है वह भी घर पर नहीं था. सिर्फ मृतका की दादी घर पर थी वह भी बहर पानी लेने नल पर गई थी. उसी समय बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. फांसी क्यों लगाई है इस संबंध में परिवार के किसी भी सदस्य को कोई जानकारी नहीं है और ना ही घर पर किसी तरह का कोई विवाद हुआ था. पुलिस मामले की हर पहलुओं पर जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-high-court-judge-deepak-roshan-planted-saplings-in-the-civil-court/">चाईबासा

: व्यवहार न्यायालय में हाईकोर्ट के न्यायाधीश दीपक रोशन ने किया पौधरोपण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही