Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : कवि गुरु रवींद्रनाथ टैगोर की मनाई गई 162वीं जयंती

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : जगदीश चंद्र उच्च विद्यालय घाटशिला में मंगलवार को कवि गुरु रवींद्रनाथ टैगोर की 162वीं जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई. विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा छात्र-छात्राओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर नमन किया. छात्र-छात्राएं तथा शिक्षकों द्वारा उनकी जयंती के अवसर पर आशा ऑडिटोरियम में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम का संचालन मौसमी दत्ता एवं बेबी साव ने की. [caption id="attachment_631881" align="aligncenter" width="632"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Ghatshila-Tagore-1.jpg"

alt="" width="632" height="400" /> नृत्य प्रस्तुत करती छात्राएं.[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-home-guard-jawans-posted-in-mgm-did-not-get-salary-for-two-months/">जमशेदपुर

: एमजीएम में तैनात होमगार्ड जवानों को दो माह से नहीं मिला वेतन

रवींद्रनाथ के बताए हुए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी

शिक्षक एवं शिक्षिकाओं में अर्चना शर्मा, अर्पिता रॉय, पार्थो प्रतिम घोष, रूपनाथ तिवारी, देवराज मुखर्जी एवं प्रद्युत कुईला ने भी रंगारंग कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति दी. मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रीता मंडल ने कवि गुरु रविंद्र नाथ टैगोर के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अभी तक के महान व्यक्तित्व वाले दार्शनिक, कवि, लेखक, नाट्यकार रहे. उनके द्वारा कई कविताएं समाज में प्रचलित हैं एवं उनकी नाटक भी समाज के लोगों को एक सूत्र में बंधे रहने का बोध कराती है. इसलिए कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर के बताए हुए मार्ग पर चलकर उनके सपनों को साकार करना है. यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही