Search

 
 
 

घाटशिला : 169 विद्यार्थियों ने दी टाटा स्टील ज्योति फेलोशिप मेरिट टेस्ट परीक्षा

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से रविवार को घाटशिला प्रखंड क्षेत्र के जगदीश चंद्र उच्च विद्यालय में ज्योति फैलोशिप मेरिट टेस्ट परीक्षा का आयोजन किया गया. परीक्षा में कुल 173 छात्र-छात्राओं को शामिल होना था जिसमें 4 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे, जिसके बाद 169 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी. ज्योति फेलोशिप के विलेज रिसोर्स पर्सन बाघराय मार्डी ने बताया कि टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से ज्योति फेलोशिप मेरिट टेस्ट परीक्षा आयोजित की गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-renewal-of-42-km-track-in-chaibasa-section/">जमशेदपुर

: चाईबासा सेक्शन में 42 किलोमीटर तक रेलपथ का किया गया नवीकरण
परीक्षा में घाटशिला, चाकुलिया, धालभूमगढ़ तथा बहरागोड़ा प्रखंड के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के कक्षा सातवीं के विद्यार्थी मेरिट टेस्ट परीक्षा में शामिल हुए. इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को कक्षा 7 और 8 में 3750 रुपया कक्षा 9 से 10 में 4500 तथा 11 एवं 12 कक्षा के विद्यार्थियों को 8500 रुपये प्रत्येक वर्ष दिया जाता है. उन्होंने कहा कि परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त संपन्न कराई गई है. प्रत्येक वर्ष टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से यह परीक्षा पूरे जिले के विद्यार्थियों के बीच कराई जाती है. इसे भी पढ़ें : दुमका">https://lagatar.in/dumka-outrage-on-the-road-after-ankitas-death-market-closed-city-turned-into-police-camp/">दुमका

: अंकिता की मौत के बाद सड़क पर आक्रोश, बाज़ार बंद, शहर पुलिस छावनी में तब्दील
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही