Search

 
 
 

घाटशिला : चापड़ी गांव में 18वां वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता सह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : प्रखंड के कालचिति पंचायत अंतर्गत चापड़ी गांव में 18वां वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को किया गया. कार्यक्रम का आयोजन सीडीई यूथ क्लब के द्वारा चापड़ी शिव मंदिर प्रांगण में किया गया. इस मौके पर बालक एवं बालिका वर्ग के लिए खेलकूद के विविध स्पर्द्धाओं का आयोजन किया गया. इसके अलावा संथाली ड्रामा प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. इसमें आठ टीमों ने हिस्सा लिया. विजेताओं को कमेटी की ओर से पुरस्कृत किया गया. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-former-mla-amit-mahato-organized-a-marathon-race-on-the-issue-of-khatian/">लातेहार

: पूर्व एमएलए अमित महतो ने खतियान के मुद्दे को लेकर मैराथन दौड़ का किया आयोजन

संथाली ड्रामा समाज के लिए दर्पण है

समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू शामिल हुईं. उन्होंने कहा कि संथाली ड्रामा समाज के लिए दर्पण है. इसका दौर फिर से लौट आया है. स्थानीय कलाकारों को प्रतिभा दिखाने का मंच मिल रहा है. यह मनोरंजन के साथ-साथ जनजागरण का भी माध्यम है. इस अवसर पर मुखिया वैद्यनाथ मुर्मू, क्लब के हेमंत मुर्मू, श्याम चरण मार्डी, कान्हू मार्डी, पुटिक बास्के, पुनू मुर्मू, बसंत हेम्ब्रम, राजेश मार्डी, कालीचरण सोरेन, कमल हेम्बम समेत अनेक लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही