Search

घाटशिला : कॉलेज के 20 विद्यार्थियों ने खनिज अन्वेषण तकनीक का लिया प्रशिक्षण.

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : आजादी के अमृत महोत्सव में समावेशी विकास की थीम पर भारत सरकार के मिनरल एक्सप्लोरेशन एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड द्वारा आयोजित "खनिज अन्वेषण तकनीक" विषय पर दो दिवसीय व्याख्यान और प्रदर्शनी में घाटशिला महाविद्यालय के 20 विद्यार्थियों का समूह प्रो. राम विनय कुमार श्याम के नेतृत्व में हिस्सा लिया. व्याख्यान का आयोजन परियोजना कार्यालय मातृधाम, दाहिगोड़ा घाटशिला में और प्रदर्शनी के लिए आईसीसी/एचसीएल के सुरदा माइंस में विजिट कराया गया. इसे भी पढ़ें : गुड़ाबांदा">https://lagatar.in/gudabanda-on-the-initiative-of-the-mp-the-wife-of-the-deceased-got-two-lakh-compensation/">गुड़ाबांदा

: सांसद की पहल पर मृतक की पत्नी को मिला दो लाख मुआवजा
गुरुवार को दूसरे एवं अंतिम दिन भी ट्रेनिंग और साइट विजिट कराया जाएगा. उसमें भी घाटशिला महाविद्यालय के 20 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप एचसीएल एक्सप्लोरेशन के चीफ मैनेजर अमित देगवेकर एवं एमईसीएल के असिस्टेंट मैनेजर ड्रिलिंग अंकित प्रभाकर, अस्सिटेंट मैनेजर, मिलन मंडल, सीनियर जियोलॉजिस्ट शरदिंदु बी लायक, असिस्टेंट मैनेजर रिपुन, सर्वेयर एस के नजीमुद्दीन अहमद एवं अन्य लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp