Search

 
 
 

घाटशिला : 20 सूत्री जिला उपाध्यक्ष ने प्रखंड कमेटी के साथ की बैठक

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : 20 सूत्री जिला उपाध्यक्ष मोहन कर्मकार की अध्यक्षता में सोमवार को घाटशिला के एक होटल में बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता करते हुए मोहन कर्मकार ने कहा कि पूरे जिला में 20 सूत्री कार्यक्रम एवं सामान्य समिति का गठन हो चुका है. विशेष रूप से घाटशिला प्रखंड के सभी 20 सूत्री अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष के साथ प्रखंड पदाधिकारियों को संयुक्त रूप से निर्देश दिया गया है. राज्य सरकार द्वारा जनहित में किए गए कार्यों को पंचायत एवं ग्रामीण स्तर पर प्रचार-प्रसार करने की आवश्यकता पर बल दिया गया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा किए जा रहे कार्यों का विशेष रूप से प्रचार करने की बात कही गई. इसे भी पढ़ें : लैंड">https://lagatar.in/land-scam-afsar-alis-bail-application-rejected-court-has-also-refused-to-grant-bail-to-amit-agarwal-and-dilip-ghosh/">लैंड

स्कैम: अफसर अली की जमानत अर्जी खारिज, अमित अग्रवाल और दिलीप घोष को बेल देने से भी इनकार कर चुका है कोर्ट
20 सूत्री सदस्यों को विशेष रूप से सलाह दी गई कि आने वाले दिनों में प्रखंड स्तर पर सरकार के कार्यों की मॉनिटरिंग करें. मौके पर विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत, 20 सूत्री जिला सदस्य सोनू अग्रवाल, झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पिंटू दत्ता, पूर्व जिला परिषद सदस्य चंद्रावती महतो, कोल्हान प्रमंडल के सदस्य प्रमोद लाल, झामुमो वरिष्ठ नेता सुनील महतो, घाटशिला प्रखंड अध्यक्ष वकील हेम्ब्रम, रतन महतो, काजल डॉन, जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप कुमार, रायसन सोरेन, मो. जलील मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही