Search

 
 
 

Ghatshila : सीएम के कार्यक्रम में घाटशिला प्रखंड से 2000 लाभुक जाएंगे

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) :  घाटशिला प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) युनिका शर्मा ने पीडीएस डीलर एवं सभी सुपरवाइजर के साथ बैठक की. बैठक के दौरान बीडीओ ने सुपरवाइजर और डीलर को बताया कि बुधवार को सरायकेला-खरसावां जिला के रापचा फुटबॉल मैदान में प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के बीच सम्मान राशि का वितरण करेंगे. घाटशिला प्रखंड के विभिन्न पंचायत से इस योजना के कुल 2000 लाभुक को कार्यक्रम स्थल तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-aapki-yojana-aapki-sarkar-program-from-august-30-in-the-panchayats-of-noamundi-block/">Kiriburu

  :  नोवामुंडी प्रखंड के पंचायतों में 30 अगस्त से आपकी योजना आपकी सरकार कार्यक्रम
लाभुकों को ले जाने के लिए घाटशिला प्रखंड की ओर से बस तथा जलपान की व्यवस्था की गई है. इसके साथ ही विभिन्न पंचायत के लिए आंगनबाड़ी सेविकाओं को भी प्रतिनिधित्व किया गया है. प्रखंड प्रशासन का दायित्व है कि जो भी महिलाएं कार्यक्रम में जाएंगी उसे ले जाने और लाने तथा सभा स्थल तक की व्यवस्था सभी सुपरवाइजर सुनिश्चित करेंगे. उन्होंने निर्देश दिया कि सभी बसों में बस का सीरियल नंबर तथा आंगनबाड़ी सेविका एवं पर्यवेक्षक का मोबाइल नंबर लिखा होना चाहिए, ताकि किसी भी महिला को सभा स्थल से बस तक पहुंचने में कोई परेशानी ना हो. सभी को सुनिश्चित करनी होगी कि जितनी महिलाएं बस में गई थीं सभी सुरक्षित बस में पहुंची हैं या नहीं, इसका पूरा ध्यान रखना होगा. यह बड़ी जिम्मेदारी सुपरवाइजरों को लेनी है. सुबह 8 बजे प्रखंड मुख्यालय परिसर से एक साथ सभी बसों को रवाना किया जाएगा. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-jusco-electricity-consumers-also-get-subsidy-on-electricity-up-to-200-units/">Jamshedpur

: जुस्को के बिजली उपभोक्ताओं को भी 200 यूनिट तक बिजली पर सब्सिडी मिले
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही