Search

 
 
 

Ghatshila : मऊभंडार के कुतलूडीह फाटक के समीप ट्रेन की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवती की मौत

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey): मऊभंडार ओपी क्षेत्र अंतर्गत कुतलूडीह फाटक के समीप शुक्रवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई. घटना के बाद डाउन लाइन पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई थी. मामले की जानकारी मिलने पर घाटशिला रेल पुलिस एवं मऊभंडार ओपी प्रभारी ने घटना स्थल पहुंचकर जानकारी ली. जांच के बाद पता चला कि युवती कुतलूडीह निवासी अनूप दास की 22 वर्षीया पुत्री पूजा दास है.

शव को पंचनामा करने के बाद परिजन को सौंपा

पुलिस ने शव को पंचनामा करने के बाद परिजन को सौंप दिया. परिजनों ने शव को ले जाकर स्वर्णरेखा नदी के तट पर अंतिम संस्कार भी कर दिया. बताया जाता है की पहले भी युवती ने कई बार घर छोड़कर भागने का प्रयास किया था. वह मानसिक रूप से अस्वस्‍थ थी. शुक्रवार को वह अपने घर से निकली थी कि कुछ देर बाद ही उसका शव टाटा खड़गपुर रेल मार्ग के डाउन लाइन पर कुतलूडीह फाटक के समीप क्षत विक्षत अवस्था में पाया गया. इसे भी पढ़ें : बीजेपी">https://lagatar.in/the-game-of-sulking-and-appeasing-continues-in-bjp-after-satyanand-birendra-mandal-also-agreed/">बीजेपी

में रूठने-मनाने का खेल जारी, अब बीरेंद्र मंडल भी माने
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही