Search

घाटशिला : गीतांजलि ट्रेन से गिर कर रामपुरहाट के 22 वर्षीय युवक की मौत

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के सोनाखुन गांव के समीप गीतांजलि एक्सप्रेस ट्रेन से रेलवे ट्रैक पर गिरने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई. घटना के संबंध में पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट निवासी स्व. आलमगीर शेख के चचेरे भाई मिठू शेख ने रविवार को अनुमंडल अस्पताल में घटना की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गांव के 5 युवक के साथ आलमगीर शेख महाराष्ट्र काम करने गया था. महाराष्ट्र में दो-चार दिन रहने के बाद वापस घर लौट रहा था. ट्रेन से कैसे गिरा नहीं पता है. धालभूमगढ़ पुलिस ने फोन के माध्यम से घर पर सूचना दी. इसके बाद शव को लेने के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल पहुंचे हैं. हालांकि घाटशिला के समाजसेवी कालीराम शर्मा ने पोस्टमार्टम के बाद मृतक के शव को पश्चिम बंगाल भेजने की व्यवस्था की. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-virtual-reality-lab-started-in-eight-government-residential-schools/">चाईबासा

: आठ सरकारी आवासीय विद्यालयों में वर्चुअल रियलिटी लैब शुरू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp