Search

 
 
 

घाटशिला : मजदूरों का दैनिक मजदूरी भुगतान के लिए ठेकेदार को 24 घंटे का अल्टीमेटम

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष ग्रामीण अमित राय से मजदूरों ने शिकायत की थी कि जीएस डेवलपर्स एण्ड कॉन्ट्रैक्टर्स प्रा. लि. के द्वारा मजदूरों को दैनिक मजदूरी नहीं दी जा रही है. मामले को संज्ञान में लेते हुए बुधवार को अमित राय ने कार्य स्थल पहुंच कर मजदूरों के मामले को सुना और सही पाया. उन्होंने ठेकेदार से बात की तथा सभी मामले का त्वरित निष्पादन करने का चेतावनी दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-surbhi-branch-installed-water-cooler-in-press-club/">जमशेदपुर

: सुरभि शाखा ने प्रेस क्लब में लगाया वाटर कूलर

मामले का निराकरण नहीं होने पर की जाएगी आगे की कार्रवाई

उन्होंने ठेकेदार को कहा कि 24 घंटे के अंदर मामले का निष्पादन करें. अगर ऐसा नहीं करते हैं तो इसकी शिकायत उपायुक्त, डीएलसी, मंत्री से की जाएगी. अमित राय ने बताया कि मजदूरों से कार्य कराया जा रहा है, लेकिन दैनिक मजदूरी बहुत कम दी जा रही है. यह सरासर गलत है. मजदूरों ने जब उचित मजदूरी देने की बात की तो ठेकेदार द्वारा धमकाया भी गया है. अमित राय ने कहा कि ठेकेदार 24 घंटे में मामले का निराकरण नहीं करते हैं तो आगे की कार्रवाई की जाएगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही