Search

घाटशिला : बड़ाजुड़ी में 24 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन का हुआ शुभारंभ

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : प्रखंड अन्तर्गत बड़ाजुड़ी में 24 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ गुरुवार को हुआ. शिव मंदिर में जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू, मुखिया रायश्री समाद, पंसस छायारानी साव, उपमुखिया शेफाली भकत संग विधिवत पूजा अर्चना कर कीर्तन का शुभारंभ किया गया. आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष बांकुड़ा से दामुदरपुर हरिनाम संकीर्तन संप्रदाय तथा हिड़बांध हरिनाम संकीर्तन सम्प्रदाय, केंदापाड़ा से तपन पाल महिला संकीर्तन सम्प्रदाय, वृन्दावन से सुखदेव दास एवं ज्योत्सना दास महिला संकीर्तन सम्प्रदाय, बड़ाजुड़ी से पतिलाल महतो व भवेश भकत सम्प्रदाय भाग ले रहे है. मौके पर पुजारी स्वपन गोस्वामी, ललित कृष्ण भकत, हरबल्लभ भकत, नंदलाल भकत, सनातन भकत समेत अनेक लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-280-mundas-will-be-appointed-in-the-district-date-of-gram-sabha-announced/">नोवामुंडी

: जिले में 280 मुंडाओं की होगी नियुक्ति, ग्रामसभा की तिथि घोषित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp