Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : अनुमंडल में मैट्रिक के लिए 25 केंद्र बनाए गए, 8236 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : झारखंड अधिविध परिषद द्वारा आयोजित मैट्रिक व इंटर की परीक्षा के लिए अनुमंडल में कुल 35 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इसमें से 25 परीक्षा केंद्र पर मैट्रिक के 8236 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 10 परीक्षा केंद्र पर 4633 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे. मैट्रिक की परीक्षा प्रथम पाली 9:45 से दोपहर एक बजे तक 14 मार्च से तीन अप्रैल तक होगी. वही इंटर की परीक्षा द्वितीय पाली दो से 5.20 तक 14 मार्च से 5 अप्रैल तक होगी. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-mukhiya-sangh-came-out-in-protest-against-mazgaon-police-station-in-charge-complained-to-dc-sp/">चाईबासा

: मझगांव थाना प्रभारी के विरोध में उतरा मुखिया संघ, डीसी-एसपी से की शिकायत

अनुमंडल पदाधिकारी ने बैठक कर ली जानकारी 

परीक्षा के लिए अनुमंडल प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है.अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी ने बैठक कर सभी विषयों पर केंद्राधीक्षक से जानकारी ली. सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल के अलावा दंडाधिकारी नियुक्त किए गए हैं. जबकि प्रत्येक प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है. सभी को निर्देश दिया गया है कि निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिका उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे. साथ ही परीक्षा समाप्ति के बाद उत्तर पुस्तिका को सील कर कोषागार में जमा किया जाएगा. अनुमंडल प्रशासन की ओर से सभी परीक्षा केंद्र पर पेयजल, बिजली, बेंच डेक्स, शौचालय आदि की व्यवस्था केंद्र अधीक्षक सुनिश्चित करेंगे. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-newly-married-woman-missing-from-home-to-take-medicine-husband-searching-for-9-days-complaint-in-police-station/">आदित्यपुर

: घर से दवा लेने निकली नवविवाहिता लापता, 9 दिन से खोज रहा पति, थाना में की शिकायत
[wpse_comments_template] Photo : J C school pariksha Kendra.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही