Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : मॉडल स्कूल में इंटर में तीनों संकाय में 250-250 सीट

Advertisement
Advertisement
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : इंटर में नामांकन को लेकर घाटशिला के मॉडल स्कूल में तीनों संकाय में 250-250 सीट सुरक्षित हैं, लेकिन नामांकन नहीं के बराबर हो रहा है. वहीं दूसरी ओर घाटशिला कॉलेज में कला संकाय में नामांकन को लेकर मारामारी चल रही है. वहां सीट उपलब्ध नहीं है. प्लस टू मॉडल स्कूल घाटशिला में वर्ष 2019 से लेकर अब तक शत प्रतिशत इंटर का परीक्षाफल रहा है. इस वर्ष अब तक तीनों संकाय में मात्र 25 विद्यार्थियों ने ही नामांकन लिया है. इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार पाल ने बताया कि विद्यालय में तीन शिक्षक ही पदस्थापित हैं. इसके बावजूद प्रत्येक वर्ष इंटर का शत-प्रतिशत रिजल्ट होता है. विभागीय उदासीनता के कारण जगन्नाथपुर स्थित प्लस टू मॉडल स्कूल का भवन आज तक नहीं मिल पाया है. [caption id="attachment_393082" align="aligncenter" width="591"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/Ghatshil-HM-Arun-KR-Pal.jpg"

alt="" width="591" height="1280" /> प्राचार्य अरुण कुमार पाल.[/caption]

तीन कमरों में कक्षा छह से 12वीं तक की होती है पढ़ाई

प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू मॉडल स्कूल में मात्र 3 कमरों में ही कक्षा 6 से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई होती है. शिक्षक और कमरों की कमी के कारण विद्यार्थियों का नामांकन इंटर में कम हो रहा है. विभाग की ओर से पहल की जाए तो भवन और शिक्षक भी उपलब्ध हो जाएगा. हालांकि विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों का प्रैक्टिकल भी करा दिया जाता है. यहां भी यदि बच्चे इंटर में नामांकन कराते हैं तो उन्हें भी सारी सरकारी सुविधा उपलब्ध मिलेगी. यहां नामांकन से लेकर मासिक शुल्क तक विद्यार्थियों को नहीं देना पड़ता है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही