Search

 
 
 

Ghatshila : स्वतंत्रता सेनानी अतुल कृष्ण बोस की मनी 28वीं पुण्यतिथि

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : स्वतंत्रता सेनानी अतुल कृष्ण बोस की 28वीं पुण्यतिथि शुक्रवार को लालडीह स्थित माटीकला भवन में मनाई गई. इस मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भगवान से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई. श्रद्धांजलि सभा में विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत ने कहा कि अतुल बाबू देश के स्वतंत्रता आंदोलन पश्चिम बंगाल में प्रारंभ किए थे. अलीपुर सेंट्रल जेल, मेदिनीपुर सेंट्रल जेल में वर्षों तक आंदोलन के दौरान जेल में बंद थे. तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1972 में अतुल बाबू को ताम्रपत्र से सम्मानित किया था. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-motors-workers-union-honored-retired-employees/">Jamshedpur

: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने सेवानिवृत्त कर्मियों को किया सम्मानित
घाटशिला राजस्टेट में अपने परिवार के साथ अंतिम जीवन व्यतीत किए थे. क्षेत्र में समाज सेवक के रूप में जाने जाते थे. उन्होंने क्षेत्र में कई सामाजिक संगठनों के साथ लोगों को जोड़ा था. इस अवसर पर जयंत कुमार बेरा, धीरज कुमार भकत, कुणाल पाल, कौशिक भकत, जयदीप भकत, चंदन कुंडू, अनंत पाल, प्रसेनजीत पाल, धनंजय भकत, प्रदुन भकत, उदय भकत, राहुल भकत, आकाश बेरा, मिलन बेरा, मुकेश भकत, राहुल बेरा उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :  Chandil">https://lagatar.in/chandil-reached-water-level-at-181-40-meters-and-only-three-gates-opened/">Chandil

: 181.40 मीटर पर पहुंचा जलस्तर, मात्र तीन गेट हैं खुले
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही