Search

 
 
 

घाटशिला : हिंदुस्तान पेट्रोलियम में अनुमंडल के 3 बच्चों का अप्रेंटिस में हुआ चयन

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड में घाटशिला अनुमंडल के 3 बच्चों का अप्रेंटिस में चयन हुआ है. बच्चों का चयन होने से परिवार वालों में काफी खुशी का माहौल है. चयनित बच्चों में अरनव चक्रवर्ती घाटशिला कॉलेज रोड का रहने वाला है. उसका चयन फीडर ग्रेड के लिए हुआ है. सत्यवान कुमार चाकुलिया तथा अभिषेक महतो गोपालपुर घाटशिला का रहने वाला है. दोनों का इलेक्ट्रिक ट्रेड में चयन हुआ है. इन छात्रों को 12000 रुपए प्रतिमाह हिन्दुस्तान पेट्रोलियम लिमिटेड की ओर से दी जाएगी. ट्रेनिंग पूरा होने के बाद इन बच्चों को विभिन्न जगहों पर योगदान कराया जाएगा. [caption id="attachment_620439" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Ghatshila-Satyavan.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सत्यवान कुमार.[/caption] इसे भी पढ़ें : गुड़ाबांदा">https://lagatar.in/gudbanda-new-station-in-charge-parvez-alam-took-charge/">गुड़ाबांदा

: नये थाना प्रभारी परवेज आलम ने संभाला पदभार
[caption id="attachment_620440" align="aligncenter" width="409"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Ghatshila-Abhishek.jpg"

alt="" width="409" height="400" /> अभिषेक महतो[/caption] अर्णव चक्रवर्ती के पिता मनोज चक्रवर्ती ने बताया कि आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं थी कि बच्चों को इंजीनियरिंग की पढ़ाई करा पाएं. आईटीआई कराने के बाद दो ढाई साल घर पर ही बैठा रहा. हिन्दुस्तान पेट्रोलियम में अप्रेंटिस के लिए विज्ञापन निकाला गया था. उसे देखकर ही बेटे ने अप्लाई किया था. बच्चों से काफी उम्मीद है. मनोज चक्रवर्ती ने बताया कि प्राइवेट घरों में वायरिंग का काम कर परिवार का गुजर-बसर करते हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही