Search

 
 
 

Ghatshila : पुतरु टोल प्लॉजा के आगे खड़े ट्रेलर से 300 लीटर डीजल की चोरी

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : गालूडीह थाना थाना क्षेत्र के पुतरु टोल प्लॉजा के पास से खड़ी ट्रेलर की टंकी तोड़ कर लगभग 300 लीटर डीजल की चोरी कर लेने का मामला शनिवार को प्रकाश में आया है. ट्रेलर ड्राइवर बबलू यादव ने कहा कि वह ओडिशा के खुर्दा रोड से कोको कोला कंपनी का पेप्सी लेकर रांची जा रहा था. उन्होंने बताया कि ओडिशा के जीओ पेट्रोल पंप पर 400 लीटर डीजल भरकर निकला. गालूडीह पुतरु टोल प्लॉजा के पास शुक्रवार देर रात 9 बजे पहुंचा और रात का खाना खाकर सो गया. जब सुबह उठा तो देखा कि ट्रेलर की डीजल की टंकी का ढक्कन टूटा हुआ है और गाड़ी में डीजल नहीं है. उसने इसका सूचना पुतरु टोल प्लॉजा को दी और सीसीटीवी की रिकार्डिंग दिखाने की बात कही. इधर घटना की सूचना पर गालूडीह पुलिस वहां पहुंचकर मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : Baharagoda">https://lagatar.in/baharagoda-dr-goswami-welcomed-the-newly-appointed-mandal-president-of-bjp-barshol-mandal/">Baharagoda

: डॉ गोस्वामी ने भाजपा बड़शोल मंडल के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष का स्वागत किया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही