Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : राष्ट्रीय लोक अदालत में 351 मामलों का हुआ निष्पादन

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार घाटशिला की ओर से व्यवहार न्यायालय घाटशिला में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को किया गया. मौके पर मुख्य रूप से एडीजे वन केके शुक्ला, एसीजेएम सुशीला सोरेंग, एसडीजेएम अमित अल्डा, बार एसोसिएशन के महासचिव बबलू मुखर्जी उपस्थित थे. सभी ने दीप प्रज्ज्वलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन किया. इसमें तीन बेंच का गठन किया गया था. प्रथम बेंच में एडीजे वन घाटशिला केके शुक्ला. इसे भी पढ़े : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-competition-on-smoking-and-tobacco-eradication-organized-in-dps/">चक्रधरपुर

: डीपीएस में धूम्रपान एवं तंबाकू उन्मूलन विषय पर प्रतियोगिता आयोजित

70 लाख 64 हजार 716 रुपये की राजस्व वसूली हुई

पैनल अधिवक्ता के रूप में मिथिलेश मंडल, दूसरे बेंच में एसीजेएम सुशीला सोरेंग तथा पैनल अधिवक्ता सुबोध हेंब्रम एवं तीसरे बेंच में एसडीजेएम घाटशिला अमित अल्डा पैनल अधिवक्ता के रूप में विश्वनाथ महतो एवं लिपिक तथा पियून शामिल थे. राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 351 मामले का निष्पादन किया गया. जबकि 70 लाख 64 हजार 716 रुपये की राजस्व वसूली की गई. सबसे ज्यादा बैंक से संबंधित 188 मामलों का निष्पादन करते हुए 58 लाख 11 हजार 345 रुपए वसूल किया गया. काफी संख्या में लोग राष्ट्रीय लोक अदालत में पहुंचे थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही