Search

 
 
 

घाटशिला : पावड़ा गांव के 32 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : थाना क्षेत्र के पावड़ा गांव निवासी 32 वर्षीय युवक समीर नामाता उर्फ रिंटू नामाता ने रविवार की देर रात गमछे के सहारे अमरूद पेड़ पर फांसी लगा ली. सोमवार की सुबह स्थानीय लोगों द्वारा गांव के पीछे झाड़ी में एक अमरूद पेड़ पर युवक का शव लटका हुआ पाया गया. ग्रामीणों ने इसकी जानकारी मुखिया पार्वती मुर्मू को दी. सूचना मिलते ही मुखिया ने घाटशिला थाना प्रभारी शंभू प्रसाद गुप्ता को घटना की जानकारी दी. इसके बाद थाना प्रभारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. शव का मुआयना कर मृतक समीर नामाता के बड़े भाई संजीवन नामाता से घटना की जानकारी ली गई. इसे भी पढ़े : राशन">https://lagatar.in/monitoring-of-ration-distribution-the-screws-will-be-tightened-on-those-who-misappropriate-ration-during-grain-transportation/">राशन

वितरण पर निगरानी : अनाज ढुलाई के दौरान राशन की हेराफेरी करने वालों पर कसेगा शिकंजा

मूर्ति देखने जाने की बात कह घर से निकला था युवक

संजीवन ने बताया कि समीर रविवार की देर रात लगभग 12 बजे मूर्ति देखने जाने की बात कहकर घर से निकला था. देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर आसपास में खोजबीन करने पर उसकी फांसी लगाकर आत्महत्या करने की जानकारी मिली. समीर मजदूरी कर खाता-पीता था. उसकी पत्नी की मृत्यु भी 4 वर्ष पूर्व हो गई थी. शायद उसकी हत्या नहीं हुई है उसने फांसी लगाकर आत्महत्या ही किया है. मजदूरी करके जो भी पैसा मिलता था उससे वह नशा करने में खर्च कर दिया करता था. हालांकि पुलिस हर पहलुओं की जांच कर रही है. शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है. इसे भी पढ़े : बीसीसीआई">https://lagatar.in/bcci-curator-will-come-to-ranchi-today-will-examine-the-pitches/">बीसीसीआई

क्यूरेटर आज रांची आएंगे, करेंगे पिचों की जांच
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही