Search

 
 
 

Ghatshila : घाटशिला प्रखंड की 35 हजार महिलाओं को मिलेगा मंईयां सम्मान योजना का लाभ - विधायक

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : धरमबहाल पंचायत अंतर्गत चुनुडीह हरि मंदिर के सामने झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से सोमवार को ग्राम प्रधान मुकेश मुर्मू के अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में मुख्य अतिथि विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार ने शिक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य, सड़क जैसे जन समस्याओं को निराकरण करने का काम किया है. आज घाटशिला प्रखंड के शहरी क्षेत्र के पंचायत में पिछले कई वर्षों से प्रधानमंत्री आवास योजना नहीं बन रही थी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का नेतृत्व में आवास का निर्माण शहरी क्षेत्र के पंचायत में भी किया जा रहा है जो अबुआ आवास नाम से जाना जा रहा है. इसे भी पढ़ें :  Chaibasa">https://lagatar.in/chaibasa-devesh-prajapati-became-yoga-kumar-in-the-district-level-open-yoga-competition/">Chaibasa

: जिला स्तरीय ओपन योग प्रतियोगिता में देवेश प्रजापति बने योग कुमार
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में 21 वर्ष से 50 वर्ष की सभी माता-बहनों को प्रति माह 1000 रुपए सम्मान राशि मिलेगा. घाटशिला प्रखंड में लगभग 35000 लाभार्थियों को इस योजना के माध्यम से जोड़ा जाएगा. विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा. मौके पर मुखिया बनाव मुर्मू, विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत, काली पद गोराइ, काजल डान, करुणाकर महतो, विमल मार्,डी सुखलाल हंसदा, अपा हेंब्रम, दुर्गा चरण मुर्मू, मंटू महतो, देवलाल महतो सहित ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :  Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-police-arrested-three-history-sheeters/">Adityapur

: पुलिस ने तीन हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार
wpse_comments_template
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही