Search

 
 
 

घाटशिला : बड़धादिका गांव में 38 वर्ष पुराना सिंचाई कुआं धंसा, ग्रामीण परेशान

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : प्रखंड के काड़ाडूबा पंचायत अंतर्गत बड़धादिका गांव में दो दिन पूर्व 38 वर्ष पुराना सिंचाई कुआं धंसने ग्रामीण परेशान हैं. यह कुआं मुख्य सड़क के किनारे होने के कारण धीरे धीरे सड़क को भी चपेट में लेने की संभावना बन गई है. आवागमन का एकमात्र रास्ता होने के कारण यह जानलेवा बन गया है. इसके बावजूद प्रखंड प्रशासन ने कोई पहल शुरू नहीं की है. ग्रामीणों ने बाध्य होकर इसकी सूचना पंचायत प्रतिनिधियों को दी. हालांकि ग्रामीणों ने जागरूकता का परिचय देते हुए बांस से घेराबंदी कर दी है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-asfiha-ali-of-gayatri-shiksha-niketan-school-became-the-12th-science-topper/">आदित्यपुर

: अस्फिहा अली बनी गायत्री शिक्षा निकेतन स्कूल की 12वीं की साइंस टॉपर
ग्रामीणों की सूचना पर जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने अंचल के राजस्व कर्मचारी दुर्गा बोईपाय और लिटा मार्डी के साथ कुआं का निरीक्षण किया. जिला परिषद सदस्य ने कहा कि कभी भी किसी दुर्घटना की संभावना से इंकार नही किया जा सकता. उन्होंने कहा कि तत्काल इस पर समुचित कार्रवाई की आवश्यकता है. राजस्व कर्मचारी के रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई होगी. इस मौके पर मुखिया माही हांसदा, रतिकांत सीट समेत अनेक ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही