Search

 
 
 

Ghatshila : दो शराब दुकान से 4.45 लाख कैश व शराब की दर्जनों बोतल चोरी

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : थाना क्षेत्र के गोपालपुर स्थित पुराना रेलवे फाटक के समीप एवं मऊभंडार ओपी क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित अंग्रेजी शराब दुकान से रविवार की देर रात चोरों ने 4.45 लाख कैश समेत कीमती शराब की दर्जनों बोतलों की चोरी कर ली. मामले की जानकारी तब मिली जब सुबह लोगों ने दुकान का ताला टूटा देखा. शराब दुकान में काम करने वाले सभी कर्मचारी पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी. घाटशिला पुलिस ने मौका-ए-वारदात पर पहुंच कर देखा कि शराब बिक्री के पैसे जिस लॉकर में रखे जाते हैं चोर उस लाॅकर को ही उखाड़ कर ले गए. लेकिन यह पता नहीं चल पाया कि कितनी पेटी शराब की बोतल लेकर चोर गया है. मऊभंडार में भी यही हाल है. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-sports-and-painting-competitions-organized-on-olympic-day/">Jamshedpur

: ओलंपिक दिवस पर खेल व चित्रांकन प्रतियोगिताएं आयोजित

आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस

बताया जाता है कि घाटशिला की शराब दुकान में दो दिन की बिक्री के करीब 3 लाख 10 हजार एवं मऊभंडार की शराब दुकान में एक लाख 35 हजार नगद जो लॉकर में रखा था उसे लेकर चोर चले गए. पुलिस मामले की गंभीरता को लेकर आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरी के कुछ सुराग का पता चल सके. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. सूचना मिलने पर एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर एवं थाना प्रभारी मधुसूदन दे ने शराब दुकान पहुंच कर दुकान में काम करने वाले कर्मचारियों से घटना की जानकारी ली. हालांकि घटना को लेकर पुलिस अभी कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है. वह मामले को लेकर जांच में जुटी है. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-stock-of-anti-snack-bite-venom-and-bleaching-power-exhausted-in-jamshedpur-sadar-hospital/">Jamshedpur

: जमशेदपुर सदर अस्पताल में एंटी स्नैक बाइट वेनम एवं ब्लीचिंग पावर का स्टॉक खत्म

घटना स्थल से महज कुछ ही दूरी पर है टीओपी व एसडीपीओ का आवास

मऊभंडार स्थित शराब दुकान से मऊभंडार टीओपी एवं एसडीपीओ आवास महज एक किलोमीटर भी दूर नहीं है. चोरों ने साहस का परिचय देते हुए इस तरह की घटना को अंजाम दिया. पुलिस का कहना है कि इस घटना को कर्मचारियों की मिलीभगत होने की बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है. पुलिस सभी कर्मचारियों का मोबाइल फोन जब्त कर जांच कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही