Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : मेगा पुरस्कार समारोह में 10 स्कूल के 40 टॉपर हुए सम्मानित

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : गिरीश चंद्र झुरो देवी उच्च विद्यालय मुसाबनी में मंगलवार को मेगा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यकम में मैट्रिक परीक्षा 2022 में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले मुसाबनी प्रखंड के लगभग 10 स्कूल के 40 से अधिक टॉपर छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण ओझा ने किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी अशोक अग्रवाल एवं उनकी धर्मपत्नी प्रेमलता अग्रवाल उपस्थित थे. अशोक अग्रवाल ने कहा कि बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करें. स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से खेलकूद में भाग लें. स्वस्थ शरीर रहने पर ही पढ़ाई में भी मन लगेगा. कार्यक्रम को विद्यालय के सचिव कुंदन कुमार सिंह, बाबूलाल सिंह, बेथल मॉडल स्कूल की प्रिंसिपल सीजी जॉय, समाजसेवी गणेश मुर्मू आदि ने संबोधित किया. स्वागत भाषण विद्यालय के प्रिंसिपल शिवपूजन सिंह चौहान ने प्रस्तुत किया. कार्यक्रम में समाजसेवी हिमांशु पात्रो, जयप्रकाश अग्रवाल, पितर चंद्र अग्रवाल, विंसेंट गुड़िया सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/Ghatshila-Sammanit-1.jpg"

alt="" width="1600" height="900" /> इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-eight-point-demand-letter-submitted-to-deputy-commissioner-in-the-name-of-governor/">जमशेदपुर

: भाकपा ने राज्यपाल के नाम उपायुक्त को सौंपा आठ सूत्री मांग पत्र
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/Ghatshila-Sammanit-2.jpg"

alt="" width="1600" height="900" />

ये हुए पुरस्कृत

पुरस्कृत होने वाले बच्चों में मुख्य रूप से बेथल मॉडल स्कूल के एम साईमन राज, आशीष कुमार, उत्क्रमित हाई स्कूल बेनाशोल के गुरुदेव भगत ,मीना लोहार, कोमल कुमारी, प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल के अफरीन फिरदोस, सरस्वती विद्या मंदिर पारुलिया के श्रवण गिरी, मधुमिता गिरी, सरस्वती विद्या मंदिर कुइलिसुता के अंशुमान हांसदा, दिलीप हेंब्रम, शिवलाल उच्च विद्यालय मुसाबनी के श्यामा ज्योति पाल, कोमल मार्डी, कल्याणी थयाल, सरस्वती विद्या मंदिर मुसाबनी के रूपेश कुमार साहू, पूजा माझी, सरस्वती विद्या मंदिर बादिया के बादल कैवर्त, साहिल माझी, उत्क्रमित हाई स्कूल चापड़ी के उमेश सिंह ,सुहानी कर्मकार ,जी सी जे डी हाई स्कूल मुसाबनी के गोपीनाथ सोरेन, देवीका मार्डी, सावन कुमार गुप्ता, सावन कुमार, जे सी जे डी इंटर कॉलेज के विज्ञान संकाय के रितेश कुमार दास, सुषमा मिंज, अनीता मिंज, कॉमर्स संकाय में सावना मुर्मू, शगुफ्ता यासमीन, फरहान हाशमी, वाणिज्य संकाय में खुशबू कुमारी, सिवेश्वरी हांसदा ,अनीशा मुर्मू आदि को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही