Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : सोरोडाबर गांव में आरडीए संस्था का 40 वां वार्षिकोत्सव मनाया गया

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : रूरल डेवलपमेंट एसोसिएशन (आरडीए) संस्था का 40 वां वार्षिकोत्सव रविवार को आरडीए कार्यालय सोरोडाबर गांव में रविवार को मनाया गया. मौके पर मुख्य अतिथि विधायक रामदास सोरेन एवं पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी के अलावा कई पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे. शुरुआती दौर में आरडीए संस्था को सहयोग करने वाले अभिभावक तुल्य लोगों के परिजनों को संस्था की ओर से अंग वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया. इसमें मुख्य रूप से स्व. जामनी कांत महतो, स्व. कृष्णा चौबे, स्व राधानाथ चटर्जी, स्व कुनाराम मुर्मू, पूर्व विधायक स्व हरि पदों सिंह सहित अन्य लोगों के पुत्र शामिल थे. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-there-is-power-failure-in-kakdishol-for-48-hours-outcry-for-drinking-water/">चाकुलिया

: काकड़ीशोल में 48 घंटे से है बिजली गुल, पेयजल के लिए हाहाकार

नृत्य संगीत प्रस्तुत किया गया

[caption id="attachment_644007" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/warikutsaw3-300x155.jpg"

alt="" width="300" height="155" /> उपस्थित लोग.[/caption] कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रामदास सोरेन ने कहा की आरडीए एकमात्र संस्था है जो ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं को आत्म स्वावलंबी बनाने के लिए कड़ा संघर्ष किया. जिस समय महिलाएं चौखट से बाहर नहीं निकलती थी उस दौर में महिलाओं को संगठित कर उन्हें स्वावलंबी बनाया. गांव-गांव में पेयजल, स्वास्थ्य एवं शिक्षा सहित अन्य मूलभूत समस्याओं के लिए कड़ा संघर्ष किया है. वास्तव में इस संस्था की सराहना करनी होगी. प्राकृतिक जल स्रोत से पाइप के जरिए लोगों के घरों तक पानी पहुंचाने का काम किया है. इसके अलावा पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू, प्रमुख सुशीला टुडू, मुखिया श्याम चरण मानकी, मुखिया मानसिंह हेंब्रम आदि ने भी संबोधित किया. गौरी उन्नयन समिति की ओर से नृत्य संगीत प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से आरडीए संस्था के सुजय भट्टाचार्य, कंचन कर सहित संस्था की महिलाएं एवं कर्मियों ने सराहनीय योगदान दिया. इसे भी पढ़ें :सोमवार">https://lagatar.in/weather-may-change-in-jharkhand-from-monday-it-will-rain/">सोमवार

से झारखंड में बदल सकता है मौसम, होगी बारिश !
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही