Search

 
 
 

घाटशिला : रोजगार मेला में 48 अभ्यर्थियों को विभिन्न कंपनियों ने किया सलेक्ट

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : नियोजनालय सह मॉडल करियर सेंटर घाटशिला में शुक्रवार को एक दिवसीय मिनी रोजगार मेला का आयोजन किया गया. मेला में मेसर्स गोल्ड लाइन लॉजिस्टिक टेल्को जमशेदपुर, मेसर्स श्री श्याम उद्योग चाकुलिया, मेसर्स स्वास्तिक शॉप फैक्ट्री सहित अन्य नियोजकों ने भाग लिया. रोजगार मेला में कुल 166 अभ्यर्थियों ने भाग लिया. इनमें से 52 अभ्यर्थियों को को शॉटलिस्ट किया गया जिसमें 48 योग्य अभ्यर्थियों को नियोजक ने सलेक्ट किया एवं ऑफर लेटर दिया. रोजगार मेला में चयन स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 एवं नियमावली 2022 को ध्यान में रखते हुए किया गया. उक्त कैंप में अभ्यर्थियों का करियर काउंसलिंग भी किया गया. जिसमें उन्हें नौकरी और करियर के अंतर को बारीकी से बताया गया. साथ ही कैरियर का विकास किस प्रकार किया जाए इसकी विस्तृत जानकारी दी गई. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-ozone-day-on-saturday-in-the-geography-and-political-science-department-of-kolhan-university/">चाईबासा

: कोल्हान विवि के भूगोल व पॉलिटिकल साइंस विभाग में ओजोन दिवस शनिवार को

टीसीएस चला रहा निःशुल्क यूथ एंप्लाइमेंट प्रोग्राम

गोल्ड कम्युनिकेशन स्किल द्वारा किस प्रकार अपने करियर में ग्रोथ किया जा सकता है, इसे विभिन्न उदाहरण द्वारा समझाया गया. मौके पर नियोजन पदाधिकारी चेतन कुमार शर्मा एवं नियोजनालय के कर्मचारी उपस्थित थे. नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि नियोजनालय सह मॉडल करियर सेंटर परिसर में टीसीएस द्वारा निःशुल्क यूथ एंप्लॉयमेंट प्रोग्राम भी नियोजन कार्यालय घाटशिला के तत्वावधान में चलाया जा रहा है. यह प्रशिक्षण स्नातक योग्यताधारी छात्र-छात्राओं के लिए निःशुल्क प्रदान किया जा रहा है. कोई भी अभ्यर्थी नियोजनालय घाटशिला से संपर्क कर इसका लाभ उठा सकते हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही