Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 50 मरीजों की हुई जांच

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : कॉलेज रोड स्थित जीवनदान अस्पताल में रविवार को फ्री मेडिकल चेक अप कैंप आयोजित की गई. जिसमें कुल 50 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई. इस मौके पर फोर्टिस अस्पताल कोलकाता के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. हीना जरार हुसैन मौजूद रहीं. इस मौके पर डॉ. हीना ने कहा कि वह पिछले एक माह से घाटशिला में रह कर जीवनदान अस्पताल में अपनी सेवा दे रही हूं. यहां की महिलाएं स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा जागरूक नहीं है. इस मौके पर एएसजी आई हॉस्पिटल जमशेदपुर के डॉ. फहीम काजमी, डॉ. नजमुल हसन ने भी मरीजों के नेत्रों की जांच की. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-legislator-deepak-pidhi-laid-the-foundation-stone-of-road-construction-work-4/">चाईबासा

: विधायक दीपक बिरुवा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास

चिकित्सकों ने अस्पताल के प्रयास की सराहना की

इस मौके पर बोनिता गोप, गौसिया जरीन के साथ-साथ जीवनदान अस्पताल के संचालक डॉ. विनोद कुमार सिंह, डॉ. रथींद्रनाथ रजक, चिन्मय पाल, जानकी महतो व सींगो सोरेन मौजूद रहे. चिकित्सकों ने जीवनदान अस्पताल के इस प्रयास की काफी सराहना की. कहा कि घाटशिला जैसे स्थानों में एक छत के नीचे विभिन्न विभाग के डॉक्टरों की मौजूदगी काफी जरूरी है. यह एक सराहनीय कदम भी है. इस मौके पर बीपी की जांच भी की गई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही