Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : नरसिंहगढ़ में 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ 11 फरवरी से, तैयारी अंतिम चरण में

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : नरसिंहगढ़ गायत्री प्रज्ञा पीठ में 11 फरवरी से 14 फरवरी तक आयोजित होने वाली 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है. नरसिंहगढ़ राज परिसर स्थित गायत्री मंदिर परिसर में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर अतिथिशाला, यज्ञ स्थल के साथ-साथ भव्य पंडाल बनाया जा रहा है. मंदिर का रंग-रोगण का कार्य चल रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/pds-shopkeepers-strike-continues-on-second-day-too/">जमशेदपुर

: पीडीएस दुकानदारों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, नहीं खुलीं दुकानें

11 फरवरी को निकाली जाएगी कलश यात्रा

आयोजन समिति के गुरुदेव महतो, रंजन सिंहदेव ने बताया कि 11 फरवरी को 1000 महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली जाएगी. इस आयोजन में विभिन्न प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा. कलश यात्रा, प्रवचन, देवपूजन एवं महायज्ञ होगा. यज्ञ के दौरान विभिन्न प्रकार के संस्कार निःशुल्क कराए जाएंगे. शांतिकुंज के पंडितों द्वारा विभिन्न प्रकार के संस्कारों द्वारा पूर्णाहूति की जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही