Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : गर्मी से बेहोश होकर सड़क पर गिरा 55 वर्षीय बाइक सवार, जख्मी

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : प्रखंड क्षेत्र में प्रचंड गर्मी पड़ने से सर्विस रोड पर 55 वर्षीय विश्वजीत महतो बाइक से गिर कर गंभीर रूप से जख्मी हो गए. मंगलवार को स्थानीय युवक राज दत्ता एवं राहुल दे ने उन्हें उठाकर तत्काल अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर उन्हे अस्पताल में ही रखा है. अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शंकर टूडू ने बताया कि विश्वजीत महतो के मुंह, सर तथा शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोट लगी है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-time-changed-for-private-schools-same-for-government-schools/">चाईबासा

: निजी स्कूलों का बदला समय, सरकारी विद्यालयों का यथावत

पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया 

बाएं आंख के नीचे गहरा जख्म होने के कारण 6 टांके लगे हैं. गंभीर रूप से जख्मी विश्वजीत महतो ने बताया कि वे धालभूमगढ़ प्रखंड के खुखडाखुफी गांव से अपने बाइक पर घाटशिला आ रहा था. कसीदा के समीप अचानक चक्कर जैसा लगने पर गाड़ी रोकने का प्रयास किया परंतु सड़क पर ही गिर गया. इससे गंभीर रूप से जख्मी हो गए .भला हो वह युवकों का जिन्होंने अपनी मदद से अस्पताल तक पहुंचाया. हेलमेट पहने थे जिसके कारण सर पर चोट नहीं लगी नहीं तो बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है. ज्ञात हो कि घाटशिला प्रखंड क्षेत्र का पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. इसे भी पढ़ें : ट्रक">https://lagatar.in/ambulance-hit-by-truck-drivers-condition-critical-two-others-also-injured/">ट्रक

की चपेट में आया एंबुलेंस, चालक की हालत गंभीर, दो अन्य भी घायल          
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही