Ghatshila (Rajesh Chowbey) : पांच वां केन्यारू ओपन कराटे डू चैंपियनशिप 2023 का आयोजन शनिवार को घाटशिला के जगदीश चंद्र उच्च विद्यालय में आशा ऑडिटोरियम में हुआ. पूर्वी सिंहभूम केन्यारू कराटे डू एसोसिएशन द्वारा संचालित ओपन कराटे प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि विधायक रामदास सोरेन शामिल हुए. एसोसिएशन ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. कराटे प्रतियोगिता में शामिल बच्चों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि कराटे से बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है. साथ ही साथ बच्चे आत्मरक्षा के गुर भी सीखते हैं. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-co-sent-notice-to-villager-munda-for-setting-up-garbage-disposal-plant-amid-protests-from-villagers/">चाईबासा
: ग्रामीणों के विरोध के बीच कचरा निस्तारण प्लांट को लेकर सीओ ने ग्रामीण मुंडा को भेजा नोटिस
: राष्ट्रीय नेत्रहीन फुटबॉल प्रतियोगिता : उत्तराखंड बना ओवर ऑल चैंपियन [wpse_comments_template]
: ग्रामीणों के विरोध के बीच कचरा निस्तारण प्लांट को लेकर सीओ ने ग्रामीण मुंडा को भेजा नोटिस
पारितोषिक वितरण कर बच्चों को किया सम्मानित
उन्होंने कहा कि खासकर बच्चियों को आज के समय में आत्मरक्षा के लिए कराटे सीखना चाहिए. प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. बच्चों के प्रदर्शन को देख अतिथियों ने सराहना की. प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को विधायक ने पारितोषिक वितरण कर सम्मानित किया. इस अवसर पर झारखंड राज श्रमिक संघ घाटशिला प्रखंड अध्यक्ष काजल डान, झामूमो मुसाबनी प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, सचिव सोमाय सोरेन, विक्रम मुर्मू, मंगल सोरेन, मो. फारुख आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-national-blind-football-competition-uttarakhand-became-the-overall-champion/">जमशेदपुर: राष्ट्रीय नेत्रहीन फुटबॉल प्रतियोगिता : उत्तराखंड बना ओवर ऑल चैंपियन [wpse_comments_template]
Leave a Comment