: गम्हरिया प्रखंड व अंचल कार्यालय के समक्ष सांकेतिक धरना 16 मई को
कोरोना के बाद से बोट का परिचालन अब तक नहीं हुआ शुरू
[caption id="attachment_629517" align="aligncenter" width="600"]alt="" width="600" height="400" /> अनुमंडल कार्यालय में रखा गया लाइफ जाकेट.[/caption] जानकारी के अनुसार घाटशिला के प्रमुख पर्यटन स्थल बुरुडीह डैम में नौका परिचालन को लेकर ही हर साल हजारों पर्यटक आते हैं. नौका परिचालन से डैम की खुबसूरती में चार चांद लगता है. लेकिन बोट के खराब होने के बाद प्रशासन ने बोट परिचालन बंद कर दिया था. कोरोना के बाद से बोट का परिचालन अभी तक शुरू नहीं हुआ है. लोगों के बढ़ते दबाव को देखते हुए प्रशासन ने बोट की खरीददारी शुरू कर दी है. प्रशासन को कुल 8 बोट खरीदना है. जिसमें चार दो सीटेड, दो चार सीटेड और दो आठ सीटेड मोटर बोट खरीदना है. अभी तक छ: बोट की खरिदारी हो गयी है दो बोट और आनी है. बोट की खरिदारी से लोगों में अब यह उम्मीद जगने लगी है कि बुरुडीह डैम में नौका परिचालन फिर से शुरू होगा. [wpse_comments_template]

Leave a Comment