Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : प्रखंड कार्यालय का मनाया गया 62वां स्थापना दिवस

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : प्रखंड कार्यालय घाटशिला का 62वां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक गुरुवार को मनाया गया. मौके पर प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार पर 62 दीप जलाकर स्थापना दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन डीआरडी के निदेशक सौरव कुमार ने किया. जगदीश भगत ने बताया कि घाटशिला प्रखंड कार्यालय का स्थापना 1962 में घाटशिला मुख्य बाजार स्थित तहसील कचहरी में किया गया था. उसके बाद जगदीश चंद्र उच्च विद्यालय के समीप ब्लॉक भाड़े के मकान में चला. 1972 में पहली बार घाटशिला प्रखंड कार्यालय में इसको लेकर भवन बनाया गया. घाटशिला ब्लॉक जिस समय बना उस समय घाटशिला के विधायक श्याम चरण मुर्मू और प्रथम बीडीयो कमला प्रसाद मित्र थे. इसे भी पढ़ें :कसमार">https://lagatar.in/jamshedpur-kolhan-university-team-will-go-to-delhi-for-naac-accreditation-will-give-presentation-again/">कसमार

: दर्जनों किसानों ने ली पैक्स की सदस्यता

29 बीडीओ ने अपना कार्यकाल पुरा किया

इस दौरान घाटशिला प्रखंड कार्यालय में अभी तक कुल 29 बीडीओ ने अपना कार्यकाल पुरा किया. घाटशिला प्रखंड कार्यालय का स्थापना जिस समय किया गया था उस समय सात पंचायत थे. वर्तमान में अभी 22 पंचायत है. मौके पर डीआरडीए के निदेशक सौरव कुमार, बीडीओ कुमार एस. अभिनव, प्रमुख सुशीला टुडू, उप प्रमुख गोपाल कृष्ण अग्रवाल, मुखिया पार्वती मुर्मू समेत ब्लॉक के कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-former-mla-demands-secretary-of-rural-works-department-to-blacklist-innovative-infrastructure/">किरीबुरू

 : पूर्व विधायक ने ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव से अभिनव इंफ्रास्ट्रक्चर को काली सूची में डालने की मांग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही