Search

 
 
 

घाटशिला : प्रखंड का मनाया गया 63वां स्थापना दिवस

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला प्रखंड का 63वां स्थापना दिवस शनिवार को प्रखंड प्रमुख सुशीला टुडू एवं पंचायत समिति सदस्य छाया रानी साव, पंचायत समिति सदस्य सुमित्रा सोरेन ने मिलकर प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार पर लड्डू का वितरण किया. प्रखंड प्रमुख सुशीला टुडू ने कहा आज से 63 वर्ष पूर्व घाटशिला को प्रखंड का दर्जा मिला था. हम सभी प्रखंड का 63वां स्थापना दिवस मना रहे है. काफी गौरव की बात है. उपस्थित सभी लोगों को लड्डू देकर एक दूसरे को बधाई दिया और प्रखंड के स्वर्णिम भविष्य की कामना किया. इसे भी पढ़ें : थरूर">https://lagatar.in/tharoor-said-after-elections-opposition-parties-will-come-together-india-alliances-pm-will-look-at-everyone-with-equal-respect/">थरूर

ने कहा, चुनाव के बाद विपक्षी दल साथ आयेंगे…इंडिया अलायंस का पीएम सबको समान भाव से देखेगा
प्रखंड प्रमुख ने कहा प्रखंड के प्रथम प्रखंड विकास पदाधिकारी कमला प्रसाद मित्रा और वर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी के रूप में यूनिका शर्मा पदस्थापित हैं. अब तक कुल 28 प्रखंड विकास पदाधिकारी घाटशिला प्रखंड में पदस्थापित हुए हैं. इस अवसर पर उन्होंने सभी कर्मचारी एवं अधिकारियों को बधाई दी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही