Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : रोजगार मेला में 64 योग्य अभ्यर्थियों का किया गया चयन

Ghatshila (Rajesh Chowbey) :  नियोजनालय सह मॉडल करियर सेंटर घाटशिला में सोमवार को एक दिवसीय मिनी रोजगार मेला का आयोजन किया गया. मेले में आठ नियोजकों ने भाग लिया. इसमें विभिन्न पदों के लिए 989 रिक्तियां प्राप्त हुई. 164 अभ्यार्थियों ने मेला में भाग लिया. इसमें 64 योग्य अभ्यर्थियों को नियोजन द्वारा चयन किया गया एवं ऑफर लेटर दिया गया. कैंप में अभ्यर्थियों का कैरियर काउंसलिंग भी किया गया. जिसमें उन्हें जॉब और कैरियर के अंतर को बारीकी से बताया गया साथ ही कैरियर का विकास किस प्रकार किया जाए इसकी विस्तृत जानकारी दी गई. इसे भी पढ़ें :रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-compensation-to-the-dependents-of-those-who-lost-their-lives-in-a-road-accident/">रांचीः

सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वालों के आश्रितों को मुआवजा

नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है

मौके पर मुख्य रूप से नियोजन पदाधिकारी अजय कुमार, उच्च वर्गीय लिपिक कालाधन राम, अनेंशा सरकार, अजहरुद्दीन अंसारी, विनोद कुमार सिन्हा, महावीर नामाता, समिताभ भावडिया, पोल्टु कालिंदी एवं अन्य उपस्थित थे. नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि नियोजन सह मॉडल कैरियर घाटशिला परिसर में नंदी फाउंडेशन के महिंद्रा प्राइड क्लासरूम द्वारा नि:शुल्क सॉफ्ट स्किल का प्रशिक्षण भी नियोजनालय कार्यालय घाटशिला के तत्वावधान में प्रदान किया जा रहा है. प्रशिक्षण के तहत सॉफ्ट स्किल कम्युनिकेशन स्किल लाइफ, स्किल साक्षात्कार की तैयारी आदि से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया जाना है. यह प्रशिक्षण इंटर पास या उच्चतम योग्यता धारी तथा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के अंतिम वर्ष के छात्र क लिए नि:शुल्क प्रदान किया जा रहा है. इच्छुक अभ्यर्थी नियोजनालय घाटशिला से संपर्क कर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें :जमुआ">https://lagatar.in/jamua-teachers-get-relief-from-school-step-delivery-scheme/">जमुआ

: स्कूल स्टेप डिलीवरी योजना से शिक्षकों को मिली राहत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही