Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : रंकनी मंदिर गालूडीह का 3 जून को मनाया जाएगा 73वां स्थापना दिवस

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : श्रीश्री मां रंकनी मंदिर गालूडीह में 3 जून (शनिवार) को मंदिर का 73वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा. विधायक प्रतिनिधि जगदीश भगत ने शुक्रवार को मंदिर के मुख्य पुजारी विनय दास बाबा जी से मुलाकात कर व्यवस्था की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर 73 नारियल, 73 प्रकार के फल,73 मिठाई आदि से मां की पूजा अर्चना की जाएगी. साथ ही 101 दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-bdo-held-meeting-with-employees-regarding-mnrega-scheme/">घाटशिला

: बीडीओ ने मनरेगा योजना को लेकर कर्मचारियों संग की बैठक

मंदिर के मुख्य पुजारी को किया जाएगा सम्मानित

मंदिर के मुख्य पुजारी सन्यासी श्री श्री विनय दास बाबा जी को वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया जाएगा एवं मंदिर के अन्य पुजारियों को भी सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है. उन्होंने कहा कि सभी भक्तजनों से आग्रह है कि समय पर उपस्थित होकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए इस धार्मिक अनुष्ठान में सम्मिलित होकर इसे सफल बनाएं. श्री श्री विनय दास बाबाजी ने 1951 में मंदिर की पुनः प्राण प्रतिष्ठा की थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही