Search

घाटशिला : उत्कलमोनी गोपबंधु दास की मनाई गई 96वीं पुण्यतिथि

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : स्वतंत्रता सेनानी उत्कलमोनी गोपबंधु दास की 96वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. टुमांगडूंगरी स्थित उत्कल क्लब परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई. सभा को संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत ने कहा कि संपूर्ण राष्ट्र आज उत्कलमोनी गोप बंधु दास के किए गए कार्यों का मूल्यांकन कर रहा है. राष्ट्र के प्रति समर्पित भावना, समाज के प्रति अथक परिश्रम, शिक्षा के प्रति अथक लगन, सामाजिक संरचना को मजबूती प्रदान करने के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित किए थे. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-devotees-celebrated-shani-devs-birth-festival-with-devotion-in-dam-colony/">चांडिल

: डैम कॉलोनी में भक्तों ने श्रद्धाभाव से मनाया शनिदेव का जन्म उत्सव
जगदीश भकत ने कहा कि ओडिशा विधानसभा के समक्ष आदमकद मूर्ति, विश्वविद्यालय के नाम सहित अनेकों महाविद्यालय का नाम उनके नाम पर समर्पित है. मौके पर उनके मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया और भगवान से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई. इस अवसर पर 20 सूत्री जिला सदस्य श्रवण अग्रवाल, मुसाबनी प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष प्रधान सोरेन, सुब्रत दास, प्रताप दास, रंजन गोराई, अमल ग्वाला, संतोष गोप, गणेश जेना मुख्य रूप से उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-bjp-leaders-submitted-memorandum-to-the-chief-minister-regarding-the-problem-of-electricity-and-water/">बहरागोड़ा

: बिजली व पानी की समस्या को लेकर भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp