Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला: स्वर्णरेखा नर्सिंग होम व अनुमंडल अस्पताल के रक्‍तदान शिविर में 98 यूनिट रक्त संग्रह

Ghatshila (Rajesh Chaubey): अनुमंडल अस्पताल परिसर में स्वर्णरेखा नर्सिंग होम एवं अनुमंडल अस्पताल के संयुक्त तत्वधान में मंगलवार को आयोजित रक्तदान शिविर में 98 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. मौके पर स्वर्ण रेखा नर्सिंग होम के संचालक रंजीत ठाकुर, मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य करण सिंह कुर्मी, विकास संस्कृति मंच के अध्यक्ष स्‍वपन महतो, कंचन कर एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया. ब्लड बैंक कि चिकित्सक निर्जला झा, त्रिलोचन बाग, सुबीर बनर्जी, विशाल मंडल, भगवा महानंद की मदद से रक्त संग्रह किया गया. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-making-draupadi-murmu-the-presidential-candidate-is-a-matter-of-pride-for-the-whole-country-raghuvar-das/">जमशेदपुर:

द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाना पूरे देश के लिये गौरव की बात: रघुवर दास

पिछले छह वर्षों से रक्तदान शिविर का आयोजन: रंजीत ठाकुर

वॉलिंटियरी ब्लड डोनर एसोसिएशन के तरुण कांति घोष, मृणाल रक्षित, भरत कुमार सेन, अंजन भट्टाचार्य भी कार्यक्रम में शामिल थे. रंजीत ठाकुर ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले छह वर्षों से आज ही के दिन रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है. शिविर में लोग पर बढ़-चढ़कर रक्तदान करते हैं. उन्‍होंने सभी का आभार व्यक्त किया. आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से अनुमंडल अस्पताल के कर्मचारी तथा नर्सिंग होम के चिकित्सक व सहयोगी शामिल थे. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-chandils-youth-burnt-with-petrol-in-jugsalai-death/">जमशेदपुर:

जुगसलाई में चांडिल के युवक को पेट्रोल से जलाया, मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही